Chhattisgarh, Raipur, Sports News

रायपुर में भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे: टीम इंडिया का 20वां टॉस भी गया; स्टेडियम पहुंचने वाली सड़कों पर भारी जाम

रायपुर : भारतीय क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच की शुरुआत में भारत की टॉस बदकिस्मती जारी रही और टीम ने लगातार 20वां वनडे टॉस गंवा दिया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

रायपुर में अब तक टीम इंडिया ने कोई भी वनडे मुकाबला नहीं हारा है, ऐसे में स्थानीय फैंस के बीच इस मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मैच से पहले स्टेडियम की ओर जाने वाली सभी मुख्य सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके चलते कई स्थानों पर लंबे जाम की स्थिति बनी रही।

तेलीबांधा चौक के आसपास लगभग 2 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। इसके अलावा थ्री-लेयर सिक्योरिटी चेकिंग के कारण स्टेडियम में एंट्री प्रक्रिया भी धीमी रही, जिससे बाहर दर्शकों की लंबी कतारें लग गईं।

महेंद्र सिंह धोनी के सुपरफैन राम बाबू भी इस मैच में देखने पहुंचे हैं, जिनकी मौजूदगी ने फैंस में और उत्साह बढ़ा दिया। हजारों की संख्या में दर्शक स्टेडियम के अंदर और बाहर जुटे हुए हैं, जिससे मैच का माहौल पूरी तरह रोमांचक हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *