Chhattisgarh, City News, Crime, News, State News

Strict action against cyber criminals in Bastar, police showed strictness || Bastar news Latest News

बस्तर पुलिस ने एक संगठित साइबर अपराध गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र और झारखंड से तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में साइबर क्राइम का मास्टरमाइंड अब्दुल मजीद भी शामिल है, जो पूर्व में डकैती और ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि इस गिरोह ने विभिन्न राज्यों के 150 से अधिक बैंक खातों का उपयोग करते हुए ₹1.15 करोड़ से अधिक की ठगी को अंजाम दिया है। गिरोह के सदस्य APK फाइल्स और ईमेल हैकिंग के जरिए आम लोगों को निशाना बनाते थे। जगदलपुर निवासी अमलेश कुमार की शिकायत पर बोधघाट थाने में FIR दर्ज की गई, जिसमें बताया गया कि उनके नाम पर 7.33 लाख रुपये का फर्जी लोन लेकर नेट बैंकिंग के माध्यम से रकम ट्रांसफर कर दी गई। तकनीकी जांच के बाद पुलिस टीमों को मुंबई और जामताड़ा रवाना किया गया, जहाँ से तीनों आरोपियों को धर दबोचा गया। आरोपियों के पास से 07 मोबाइल, 14 एटीएम/डेबिट कार्ड, 05 सिम कार्ड, बायोमेट्रिक स्कैनर, एटीएम स्वाइप मशीन, आधार व पैन कार्ड, पासबुक, चेक बुक और ₹26,800 की नकद राशि बरामद की गई है। साइबर अपराध में उपयोग किए गए अधिकांश बैंक खाते आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) के हैं। आरोपी हवाई यात्रा कर विभिन्न राज्यों में खाता खुलवाकर साइबर फ्रॉड को अंजाम देते थे। इस कार्रवाई को सफल बनाने में निरीक्षक गौरव तिवारी, शिवानंद सिंह, दिलबाग सिंह, सउनि. अजीत सिंह और साइबर सेल टीम की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *