Business News

चांदी के दाम ऑल टाइम हाई पर, चार दिन में 40 हजार की तेजी; सोने में आज गिरावट

नई दिल्ली। चांदी की कीमतों में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार, 16 जनवरी को चांदी के दाम 5,208 रुपये बढ़कर 2,82,720 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए, जो अब तक का सर्वकालिक उच्च स्तर है।

इससे पहले 14 जनवरी को चांदी की कीमत 2,77,512 रुपये प्रति किलो थी। बीते चार दिनों में चांदी करीब 40 हजार रुपये महंगी हो चुकी है, जिससे निवेशकों और बाजार में हलचल तेज हो गई है।

वहीं दूसरी ओर सोने की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है। तीन दिनों की लगातार तेजी के बाद 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 298 रुपये टूटकर 1,41,717 रुपये पर खुला। गौरतलब है कि 14 जनवरी को सोने ने 1,42,015 रुपये प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय संकेतों और निवेशकों की बढ़ती मांग के चलते चांदी में तेज उछाल देखने को मिल रहा है, जबकि सोने में मुनाफावसूली के कारण आज हल्की गिरावट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *