Entertainment News

स्टेबिन बेन और नूपुर सेनन ने मुंबई में किया ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन, सलमान खान और अन्य सेलेब्स पहुंचे

मुंबई। सिंगर स्टेबिन बेन और एक्ट्रेस नूपुर सेनन ने मंगलवार को मुंबई में अपने ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया। इस खास मौके पर सलमान खान, मौनी रॉय, दिशा पटानी, फराह खान समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स कपल को बधाई देने पहुंचे। सलमान खान ने रिसेप्शन में आते ही सबका ध्यान खींचा और कपल का गर्मजोशी से स्वागत किया।

स्टेबिन और नूपुर ने हाल ही में राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी। यह शादी रैफल्स होटल/फेयरमोंट पैलेस में हुई, जिसमें दोनों की अलग-अलग संस्कृतियों की झलक देखने को मिली। 10 जनवरी 2026 को कपल ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की, जिसमें नूपुर सफेद गाउन और स्टेबिन सफेद सूट में नजर आए। अगले दिन, 11 जनवरी को उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार सात फेरे लिए। इस दौरान नूपुर ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया लाल-पीच लहंगा पहना, जबकि स्टेबिन बेज रंग की शेरवानी में दिखे।

शादी समारोह में दिशा पटानी, मौनी रॉय, बी-प्राक और कई अन्य सितारे भी शामिल हुए।

नूपुर सेनन ने साल 2019 में बी-प्राक के म्यूजिक वीडियो ‘फिलहाल’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद 2021 में दोनों का फिलहाल 2: मोहब्बत एल्बम आया। बड़े पर्दे पर नूपुर ने 2023 में तेलुगु फिल्म टाइगर नागेश्वर राव से डेब्यू किया और उसी साल हॉटस्टार पर उनका शो पॉप कौन? भी रिलीज हुआ। 2026 में वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ‘नूरानी चेहरा’ से डेब्यू करने वाली हैं।

स्टेबिन बेन म्यूजिक इंडस्ट्री में 2018 से सक्रिय हैं। उन्होंने हिट गाने जैसे थोड़ा थोड़ा प्यार, बारिश बन जाना, रुला के गया इश्क, मेरा महबूब गाए हैं। इसके अलावा उन्होंने शिमला मिर्ची, सेल्फी, जर्सी जैसी बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी गाने दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *