Chhattisgarh, State News

CGPSC भर्ती घोटाला 2021: CBI ने दाखिल की 400 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 29 आरोपी नामजद

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाला 2021 मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 400 पन्नों की फाइनल चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में CBI ने कुल 29 लोगों को आरोपी बनाया है।

चार्जशीट में एक कोचिंग संचालक का नाम भी शामिल किया गया है। CBI के अनुसार, इस संचालक ने महासमुंद जिले के बारनवापारा क्षेत्र के एक होटल में संदिग्ध अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले विशेष तैयारी करवाई थी। जांच एजेंसी का दावा है कि कोचिंग संचालक के पास CGPSC 2021 का प्रश्नपत्र पहले से मौजूद था और उसी के आधार पर अभ्यर्थियों को ‘टारगेटेड तैयारी’ कराई गई।

CBI इससे पहले भी इस मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश कर चुकी है। फिलहाल 12 आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं, जबकि उत्कर्ष चंद्राकर फरार है। CBI के मुताबिक, उत्कर्ष चंद्राकर की भूमिका परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी कराने में अहम रही है।

ये आरोपी हैं फिलहाल जेल में बंद

मामले में वर्तमान में जेल में बंद आरोपियों में तत्कालीन CGPSC चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, बजरंग पावर एंड इस्पात के तत्कालीन निदेशक श्रवण कुमार गोयल, उनके बेटे शशांक गोयल (PSC चयनित), बहू भूमिका कटियार, साहिल सोनवानी सहित अन्य शामिल हैं।

CBI की इस फाइनल चार्जशीट के बाद अब सभी की नजरें अदालत की आगे की कार्रवाई और सुनवाई पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *