Chhattisgarh, City News, Raipur, State News

रायपुर: नए साल से पहले पुलिस विभाग को तोहफा, 16 DSP बने ASP

छत्तीसगढ़ सरकार ने नए साल से पहले पुलिस विभाग को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 16 उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) को पदोन्नत कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) बनाया है।

यह पदोन्नति 10 दिसंबर को हुई DPC की बैठक के बाद की गई है, जिसके आधार पर सरकार ने प्रमोशन सूची जारी कर दी है। पदोन्नत अधिकारियों को जल्द ही नई पदस्थापना दी जाएगी। सरकार के इस फैसले से पुलिस विभाग में प्रशासनिक मजबूती आएगी और अधिकारियों का मनोबल भी बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *