International News

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को सुपुर्द-ए-खाक, अंतिम विदाई में एस. जयशंकर शामिल

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी प्रमुख खालिदा जिया को बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनकी अंतिम विदाई में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी शामिल हुए।

खालिदा जिया को संसद परिसर स्थित जिया उद्यान में उनके पति और बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की कब्र के पास दफनाया गया। उनके जनाजे में शामिल होने के लिए देशभर से करीब 10 लाख लोग जुटे, जिससे राजधानी ढाका में भारी भीड़ देखने को मिली।

खालिदा जिया का मंगलवार सुबह 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वह पिछले करीब 20 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं और वेंटिलेटर पर थीं। उनके निधन पर बांग्लादेश सरकार ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। शोक अवधि के दौरान देशभर में सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सभी सरकारी कार्यक्रम स्थगित रहेंगे।

खालिदा जिया के निधन से बांग्लादेश की राजनीति में एक युग का अंत माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *