Chhattisgarh, Entertainment News, State News

सरगुजा की शिक्षिका विभा चौबे ने KBC के हॉट सीट पर जीते 12.5 लाख रुपए

सरगुजा जिले के दरिमा हायर सेकेंडरी स्कूल की शिक्षिका विभा चौबे ने टीवी के प्रतिष्ठित क्विज शो “कौन बनेगा करोड़पति (KBC)” के हॉट सीट तक पहुंचकर 12.5 लाख रुपए जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

विभा चौबे, जो गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल दरिमा में लेक्चरर हैं, इस शो में सरगुजा से पहुंचने वाली पहली महिला बन गई हैं। उन्होंने 25 सालों से KBC में आने का सपना देखा था और इस बार मेहनत रंग लाई।

इस सीजन में KBC से कॉल आने के बाद विभा ने कई चरण पार करते हुए फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट क्वालीफाइ कर हॉट सीट तक पहुंचा। उन्होंने सवालों का जवाब देते हुए 12.5 लाख रुपए जीते। 25 लाख रुपए के सवाल का उत्तर न दे पाने पर उन्होंने गेम क्विट कर दिया।

विभा चौबे ने कहा कि KBC तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और मंच पर अमिताभ बच्चन के उत्साहवर्धन ने उनका हौसला बढ़ाया। उनका एपिसोड 31 दिसंबर और 1 जनवरी को सोनी टीवी पर प्रसारित होगा, जिसका प्रोमो चैनल ने पहले ही जारी कर दिया है।

यह उपलब्धि न केवल सरगुजा के लिए गर्व का विषय है, बल्कि शिक्षकों और महिलाओं के लिए प्रेरणा भी बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *