Business News

स्टिंग एनर्जी और मर्सीडीज-एएमजी पेट्रोनास एफ1 टीम ने भारत में लॉन्च किया शानदार आउटडोर कैंपेन

नई दिल्ली। स्टिंग एनर्जी ने मर्सीडीज-एएमजी पेट्रोनास एफ1 टीम के साथ साझेदारी के तहत भारत में ‘पेंट द सिटी रेड’ नामक आकर्षक आउटडोर कैंपेन की शुरुआत की है। इस अभियान के जरिए भारत के प्रमुख शहरों में एफ1 के उत्साह और रोमांच को आम लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

कैंपेन के तहत उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पूर्वोत्तर के 47 शहरों में लगभग 900 होर्डिंग लगाई गई हैं। इसका उद्देश्य स्टिंग एनर्जी और मर्सीडीज-एएमजी पेट्रोनास एफ1 टीम की वैश्विक साझेदारी को दर्शकों की निगाहों में prominent बनाना है।

इस अभियान का सबसे खास आकर्षण मुंबई का बांद्रा-वरली सी लिंक रहा, जहां शानदार लार्जर-दैन-लाइफ प्रोजेक्शन के माध्यम से एफ1 टीम का ऐंब्लम और स्टिंग का लोगो लाइट और मोशन के खास सीक्वेंस में दिखाया गया। इस प्रोजेक्शन ने इस आइकॉनिक स्ट्रक्चर को लाइव, ओपन-एयर शोकेस में बदलकर शहर के बीचो-बीच लोगों को एफ1 की स्पीड, प्रिसिजन और टेक्नोलॉजी का अनुभव कराया।

स्टिंग एनर्जी और मर्सीडीज-एएमजी पेट्रोनास एफ1 टीम की यह साझेदारी भारत को वैश्विक रणनीति में प्रमुख बाजार के रूप में चिन्हित करती है। कैंपेन का उद्देश्य न केवल ब्रांड को प्रमोट करना है, बल्कि एफ1 के रोमांच को आम जनता तक पहुंचाना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *