Chhattisgarh, City News, Raipur, State News

रायपुर में नोनी जोहार सीजन-4 का आयोजन, बाल विवाह रोकथाम पर युवाओं ने किया मंथन

रायपुर। यूनिसेफ और छत्तीसगढ़ अलायंस फॉर बिहेवियर चेंज के संयुक्त तत्वावधान में नोनी जोहार के चौथे सीजन का आयोजन किया गया। यह दो दिवसीय कार्यक्रम रायपुर के एक निजी होटल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन नई ऊर्जा, भावनात्मक जुड़ाव और युवाओं की सशक्त भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 15 से अधिक जिलों से आए 200 से ज्यादा युवा वॉलंटियर्स ने हिस्सा लिया। युवाओं ने बच्चों और किशोरों से जुड़े अहम मुद्दों पर संवाद किया, जिसमें बाल विवाह की रोकथाम मुख्य विषय रहा। सत्रों के दौरान युवाओं ने अपने अनुभव साझा किए और सामाजिक बदलाव में अपनी भूमिका को लेकर विचार रखे।

इस मौके पर सेलिब्रिटी एक्ट्रेस स्मृति कालरा भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने की जरूरत पर जोर दिया। भास्कर से खास बातचीत में स्मृति कालरा ने नोनी-जोहार पहल, बस्तर से आए बच्चों की प्रतिभा और अपने करियर से जुड़े अनुभव साझा किए।

आयोजकों ने बताया कि नोनी जोहार अभियान का उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व के लिए प्रेरित करना और बाल अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना है। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने अपने-अपने जिलों में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सक्रिय रूप से काम करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *