मलयालम सिनेमा के वरिष्ठ कलाकार श्रीनिवासन का 69 वर्ष की उम्र में निधन
केरल। मलयालम सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता, राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर श्रीनिवासन का शनिवार को 69 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे और एर्नाकुलम जिले के उदयमपेरूर स्थित अपने घर पर इलाज करा रहे थे।
अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें त्रिप्पुनिथुरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने शनिवार सुबह उनकी मौत की पुष्टि की।
श्रीनिवासन का जन्म 6 अप्रैल 1956 को केरल के थालास्सेरी के पास पट्टयम में हुआ था। उनके पिता स्कूल टीचर थे और मां गृहिणी। उन्होंने कडिरूर से पढ़ाई पूरी की और मट्टानूर के पीआरएनएसएस कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने चेन्नई के फिल्म और टेलीविजन संस्थान से फिल्म की पढ़ाई की और मलयालम सिनेमा में एक लंबा और प्रभावशाली करियर बनाया।
श्रीनिवासन की फिल्मों और योगदान को मलयालम सिनेमा में सदैव याद रखा जाएगा।