Entertainment News

धुरंधर में विलेन बन छाए अक्षय खन्ना, सालों पुराना इंटरव्यू फिर चर्चा में

मुंबई। लगभग तीन दशक लंबे करियर में बतौर हीरो कई फिल्में करने के बावजूद अक्षय खन्ना को वह मुकाम नहीं मिल पाया, जिसके वे हकदार माने जाते रहे। हालांकि, उनकी हालिया रिलीज फिल्म धुरंधर ने उनके करियर को नया मोड़ दे दिया है। फिल्म में उनके निभाए गए किरदार को जबरदस्त सराहना मिल रही है और दर्शकों के बीच हीरो से ज्यादा विलेन की चर्चा हो रही है।

इस बीच अक्षय खन्ना का सालों पुराना एक इंटरव्यू एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने करियर की शुरुआती चुनौतियों पर खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं। इंटरव्यू में अक्षय स्वीकार करते हैं कि उन्हें करियर की शुरुआत में उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली।

वीडियो में अक्षय कहते हैं, “सफलता शुरू में बहुत कम मिली मुझे। बहुत कम मिली। मैंने गलत फिल्में कीं, गलत स्क्रिप्ट चुनी, तो गड़बड़ हुआ था। लेकिन मैं कभी किसी की नकल करने की कोशिश नहीं करता।”

फिल्म समीक्षकों का मानना है कि धुरंधर में अक्षय खन्ना का दमदार अभिनय यह साबित करता है कि वे हमेशा से एक बेहतरीन कलाकार रहे हैं, बस सही किरदार और सही मौका मिलने में वक्त लग गया। अब एक बार फिर अक्षय खन्ना को लेकर इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच नई चर्चा शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *