Chhattisgarh, State News

केरल में बांग्लादेशी समझकर छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या

सक्ती/पल्लकड़। केरल में छत्तीसगढ़ के एक प्रवासी मजदूर की बांग्लादेशी समझकर की गई पिटाई में मौत हो गई। मृतक की पहचान सक्ती जिले के करही गांव निवासी रामनारायण बघेल (31) के रूप में हुई है। वह करीब एक सप्ताह पहले मजदूरी की तलाश में केरल के पल्लकड़ जिले पहुंचा था।

जानकारी के अनुसार, केरल पुलिस ने आधार कार्ड के जरिए मृतक की पहचान की और सक्ती पुलिस को सूचना दी कि रामनारायण की मौत 17 दिसंबर को हो चुकी है। बताया जा रहा है कि पल्लकड़ जिले के कुछ स्थानीय लोगों ने उसे बांग्लादेशी नागरिक समझ लिया और हाथ-मुक्कों से बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई।

घटना के संबंध में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक के साथ मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है। मामला केरल के पल्लकड़ जिले के वालैयार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, सक्ती पुलिस ने केरल पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *