Chhattisgarh, State News

सुकमा में नक्सली मुठभेड़, तीन माओवादी ढेर, महिला कैडर भी शामिल

सुकमा। जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस ऑपरेशन में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवान शामिल हैं, जिन्होंने जंगल और पहाड़ी इलाकों की घेराबंदी कर रखी है। इलाके में रुक-रुक कर फायरिंग की आवाजें सुनी जा रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में तीन माओवादियों के मारे जाने की सूचना है, जिनमें एक महिला माओवादी भी शामिल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मारे गए माओवादी किस्टाराम एरिया कमेटी से जुड़े एरिया कमेटी मेंबर (ACM) थे।

मारे गए माओवादियों की पहचान

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों की पहचान इस प्रकार की गई है—

  • मडावी जोगा उर्फ मुन्ना उर्फ जगत – एसीएम, किस्ताराम एरिया कमेटी
  • सोढ़ी बंदी – एसीएम, किस्ताराम एरिया कमेटी
  • नुप्पो बजनी – एसीएम (महिला), किस्ताराम एरिया कमेटी

हालांकि, इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

कई अन्य माओवादी घायल होने की आशंका

सूत्रों का दावा है कि इस मुठभेड़ में कई अन्य माओवादी घायल भी हो सकते हैं, हालांकि उनकी संख्या फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है

एसपी ने की मुठभेड़ की पुष्टि

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है और सर्च ऑपरेशन जारी है। फिलहाल सुरक्षा बल पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *