Chhattisgarh, City News, Raipur, State News

रायपुर में मेगा हेल्थ कैंप–2025 का भव्य आयोजन, 18 से 22 दिसंबर तक मिलेगी निःशुल्क चिकित्सा सेवा

रायपुर। राजधानी रायपुर में गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर 18 से 22 दिसंबर 2025 तक मेगा हेल्थ कैंप–2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पांच दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में आयोजित होगा, जो प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।

आयोजकों के अनुसार, यह शिविर प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा हेल्थ कैंप होगा। इसमें देशभर के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के प्रमुख अस्पतालों की टीम द्वारा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, जांच और उपचार सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

18 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीयन

आयोजकों ने बताया कि मेगा हेल्थ कैंप के लिए पंजीयन प्रक्रिया जारी है और अब तक 18 हजार से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी को देखते हुए शिविर की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया गया है।

स्वास्थ्य महाअभियान का उद्देश्य आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और गंभीर बीमारियों की समय रहते जांच व उपचार सुनिश्चित करना है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस मेगा हेल्थ कैंप का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *