Chhattisgarh, State News

मनेंद्रगढ़ में तीन महीने से दहशत फैलाने वाला भालू पकड़ा गया, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिले के मनेंद्रगढ़ शहरी क्षेत्र में पिछले तीन महीनों से दहशत का कारण बने भालू को आखिरकार वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। लगातार हो रही घटनाओं के बाद वन विभाग ने इलाके में तीन अलग-अलग स्थानों पर पिंजरे लगाए थे, जिनमें से एक में 16 दिसंबर की रात भालू कैद हो गया

भालू के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ पकड़े गए तीनों भालुओं को दूरस्थ बड़े जंगल क्षेत्र में छोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है, ताकि मानव आबादी को भविष्य में कोई खतरा न हो।

ग्रामीणों ने जताया आभार, हुआ सम्मान समारोह

भालू पकड़े जाने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। इस दौरान सफल अभियान के लिए रेंजर रामसागर कुर्रे का माला पहनाकर सम्मान भी किया गया।

ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित और सतर्क कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि भालू की वजह से लोग घरों से निकलने में डर रहे थे, लेकिन अब हालात सामान्य हो गए हैं। वन विभाग ने भी लोगों से अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने पर घबराने के बजाय तुरंत विभाग को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *