Chhattisgarh, City News, Jagdalpur, State News

जगदलपुर–रायपुर नेशनल हाईवे पर टूरिस्ट बस हादसा, एक युवक की मौत, चार घायल

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में जगदलपुर–रायपुर नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भानपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तारागांव के पास एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत तीन यात्री घायल हो गए। घायलों में एक महिला भी शामिल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टूरिस्ट बस दुर्ग से तिरुपति दर्शन के लिए रवाना हुई थी। बस में दुर्ग और रायपुर समेत विभिन्न स्थानों के 30 से 40 दर्शनार्थी सवार थे। गुरुवार सुबह भानपुरी के पास अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद वह नेशनल हाईवे से नीचे उतरकर पेड़ से जा टकराई

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जगदलपुर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस की रफ्तार तेज थी, हालांकि दुर्घटना की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *