सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, 10 ग्राम सोना 1,113 रुपये सस्ता
सोना-चांदी की कीमतों में आज यानी 16 दिसंबर को गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोने का भाव 1,113 रुपये घटकर 1,32,136 रुपये पर आ गया है। इससे पहले सोना 1,33,249 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था।
वहीं चांदी की कीमत में भी कमी देखने को मिली है। 1 किलो चांदी का दाम 1,446 रुपये गिरकर 1,91,971 रुपये प्रति किलो हो गया है। इससे पहले चांदी 1,93,417 रुपये प्रति किलो पर बिक रही थी।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों और घरेलू मांग में उतार-चढ़ाव के चलते कीमती धातुओं की कीमतों में यह गिरावट देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक संकेतों के आधार पर सोना-चांदी के दामों में और बदलाव संभव है।