Chhattisgarh, Sports News, State News

तिल्दा-नेवरा: ग्राम खम्हरिया की चार छात्राओं का ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए चयन

तिल्दा-नेवरा विकासखंड के ग्राम खम्हरिया की चार छात्राओं का चयन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर जिले और गांव का प्रतिनिधित्व करने का अवसर हासिल किया है।

विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया था। इसी उपलब्धि के आधार पर इन छात्राओं का चयन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इस सफलता को मयूर क्लब खम्हरिया ने गांव के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया है।

क्लब पदाधिकारियों का कहना है कि इन होनहार छात्राओं ने न केवल अपने परिवार और ग्राम खम्हरिया का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे प्रदेश और देश को भी गौरवान्वित किया है। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

गांव और क्षेत्रवासियों में छात्राओं की इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है और लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *