International News

जॉर्डन दौरे पर पीएम मोदी को विशेष सम्मान, क्राउन प्रिंस ने खुद गाड़ी चलाकर म्यूजियम तक पहुंचाया

जॉर्डन की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को विशेष सम्मान दिया गया। जॉर्डन के क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला ने स्वयं वाहन चलाकर प्रधानमंत्री मोदी को जॉर्डन म्यूजियम तक पहुंचाया। इस gesture को भारत-जॉर्डन संबंधों की मजबूती और आपसी सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी भारत–जॉर्डन बिजनेस फोरम की बैठक में शामिल हुए। फोरम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की विकास दर 8 प्रतिशत से अधिक है, जो बेहतर शासन, स्थिर नीतियों और इनोवेशन आधारित फैसलों का परिणाम है। उन्होंने निवेशकों को भारत में मौजूद अवसरों का लाभ उठाने का भी आह्वान किया।

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार शाम जॉर्डन पहुंचे थे। दौरे के दौरान उन्होंने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय से मुलाकात की। इस बैठक में भारत और जॉर्डन के बीच सहयोग को मजबूत करने के लिए 5 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

प्रधानमंत्री की यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊंचाई देने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *