Business News

सोना ऑल टाइम हाई पर, 15 दिसंबर को 10 ग्राम का भाव ₹1.33 लाख पार

नई दिल्ली। सोने की कीमतों ने आज यानी 15 दिसंबर को नया रिकॉर्ड बना दिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम सोने की कीमत 732 रुपये की तेजी के साथ बढ़कर 1,33,442 रुपये पर पहुंच गई है। इससे पहले सोना 1,32,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था।

वहीं चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। चांदी का भाव 2,958 रुपये टूटकर 1,92,222 रुपये प्रति किलो रह गया है। इससे पहले चांदी 1,95,180 रुपये प्रति किलो पर थी, जो इसका ऑल टाइम हाई भी माना जा रहा है।

IBJA द्वारा जारी किए गए रेट्स में 3 प्रतिशत जीएसटी, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के खुदरा दाम इनसे अलग हो सकते हैं। इन रेट्स का उपयोग भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के मूल्य तय करने के लिए करता है, वहीं कई बैंक गोल्ड लोन के रेट भी इन्हीं भावों के आधार पर निर्धारित करते हैं।

अगर पूरे साल की बात करें तो 2025 में अब तक सोने की कीमत में 57,280 रुपये की जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है। 31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट सोना 76,162 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर 1,33,442 रुपये हो गया है।

इसी तरह चांदी के दाम में भी बड़ी तेजी आई है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपये थी, जो अब बढ़कर 1,92,222 रुपये प्रति किलो हो चुकी है। लगातार बढ़ती कीमतों के चलते सोना-चांदी निवेशकों और खरीदारों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *