Sports News

भारत–दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 आज मुल्लांपुर में, स्टेडियम पहली बार करेगा मेंस इंटरनेशनल मैच की मेजबानी

नई दिल्ली। कटक में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को करारी शिकस्त देने के बाद भारतीय टीम अब मुल्लांपुर पहुंच चुकी है। 11 दिसंबर को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम सीरीज में बढ़त मजबूत करना चाहेगी, जबकि एडेन मार्कराम की टीम इसे 1-1 की बराबरी पर लाने के इरादे से उतरेगी।


पहली बार मेंस इंटरनेशनल मैच की मेजबानी

मुल्लांपुर स्टेडियम पहली बार किसी मेंस इंटरनेशनल मैच की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले यहां कई आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं और यह पंजाब किंग्स का होम ग्राउंड भी है।
महिला टीम भी यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेल चुकी है।

इस मौके पर दो स्टैंड —

  • हरमनप्रीत कौर (महिला विश्व कप विजेता कप्तान)
  • युवराज सिंह (पूर्व भारतीय दिग्गज)

को समर्पित किए जाएंगे। मैच के दौरान दोनों के मौजूद रहने की संभावना है।
इसके अलावा पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन अमनजोत कौर और महिला टीम के फील्डिंग कोच मुनीश बाली को सम्मानित करेगा।


स्टेडियम की खासियत

क्षमता और संरचना

  • स्टेडियम की क्षमता: 38,000 दर्शक
  • एक स्टैंड का नाम पहले से ही हरभजन सिंह के नाम पर
  • अब तक 11 आईपीएल मैच, जिनमें वर्ष 2024 के दो प्ले-ऑफ शामिल
  • महिला विश्व कप से पहले भारत–ऑस्ट्रेलिया वनडे भी यहां खेले गए

38 एकड़ में फैला विशाल परिसर

  • स्टेडियम का नाम पटियाला के 9वें शासक महाराजा यादवेंद्र सिंह के नाम पर
  • 3 अलग-अलग ग्राउंड — इंटरनेशनल, डोमेस्टिक और प्रैक्टिस
  • मोहाली स्टेडियम (13 एकड़) से काफ़ी बड़ा — कुल 38 एकड़ क्षेत्रफल
  • पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने निर्माण की घोषणा मार्च 2010 में की थी

आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम

  • बारिश रुकने के 25–30 मिनट बाद मैच शुरू करने की क्षमता
  • मैदान रेत आधारित होने से पानी जल्दी निकलता है
  • पैवेलियन पहली मंज़िल पर, खिलाड़ी दर्शकों के बीच से मैदान में उतरेंगे
  • 16 गेट, लगभग 1600 कारों की पार्किंग सुविधा

सिटिंग कैपेसिटी के मामले में यह दिल्ली के बाद नॉर्थ इंडिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *