International News

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन की सख्ती: अब तक 85,000 वीजा रद्द, भारतीय आवेदकों पर भी असर

नई दिल्ली। अमेरिका में ट्रंप प्रशासन द्वारा इमिग्रेशन और वीजा नियमों को कड़ा करने के बाद से अब तक 85,000 वीजा रद्द किए जा चुके हैं। US स्टेट डिपार्टमेंट ने X पर जानकारी दी कि जनवरी 2025 से शुरू हुए अभियान में बड़ी संख्या में वीजा कैंसिल किए गए हैं, जो सीमा सुरक्षा और इमिग्रेशन एनफोर्समेंट पर प्रशासन के कड़े रुख को दर्शाता है।

8,000 से अधिक छात्र प्रभावित
US स्टेट डिपार्टमेंट के अनुसार, रद्द किए गए वीजा में से 8,000 से अधिक वीजा छात्रों के थे—जो पिछले वर्ष की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा हैं। प्रशासन का कहना है कि यह कदम नेशनल सिक्योरिटी को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है। इस पोस्ट के साथ राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की तस्वीर भी शेयर की गई, जिस पर लिखा था– “Make America Safe Again”

अपराध मामलों की वजह से रद्द किए गए वीजा
एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि रद्द किए गए वीजा में नशे में गाड़ी चलाना, चोरी, हमला जैसे अपराध प्रमुख कारण रहे। ये अपराध पिछले साल हुए कुल कैंसलेशन का लगभग आधा हिस्सा थे। इसके अलावा, वीजा एक्सपायरी, आतंकवाद के समर्थन से जुड़ी जांच और अन्य गंभीर कारणों से भी बड़ी संख्या में वीजा रद्द किए गए।

अक्टूबर में प्रशासन ने उन व्यक्तियों के वीजा भी रद्द कर दिए थे, जिन पर कंजरवेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की हत्या का जश्न मनाने का आरोप था।

वीजा समीक्षा प्रक्रिया और सख्त
ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में स्टेट डिपार्टमेंट ने वीजा एप्लिकेशन की समीक्षा और वीजा होल्डर्स की निगरानी का दायरा बढ़ा दिया है। व्हाइट हाउस के पास हुए हालिया आतंकी हमले के बाद नियमों को और सख्त किया गया है।


भारतीय आवेदकों पर बड़ा असर: सोशल मीडिया चेकिंग के नए नियम लागू

ट्रंप प्रशासन की नई सोशल मीडिया स्क्रीनिंग नीति ने भारत में H-1B और अन्य वीजा आवेदकों के लिए बड़ा व्यवधान पैदा कर दिया है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 के कई इंटरव्यू को अब मार्च 2026 या उससे आगे की तारीख पर शिफ्ट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *