सेफ फाउंडेशन ने बंदर के हमले में गंभीर रूप से घायल मासूम पिल्ले की जान बचाई
आज स्ट्रे सेफ फाउंडेशन की टीम ने एक मासूम कुत्ते के बच्चे को बेहद नाजुक हालत से बचाया। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुँची तो पाया कि बंदर के हमले में यह पिल्ला गंभीर रूप से घायल हो चुका था। उसके पैर का मांस बाहर निकल आया था, हड्डी साफ़ दिखाई दे रही थी और पूरे शरीर में तेज़ संक्रमण फैल चुका था। हालत अत्यंत गंभीर थी और तत्काल इलाज जरूरी था।
टीम ने बिना किसी देरी के उसे पशु चिकित्सालय पहुँचाया, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी की। संक्रमण बहुत अधिक बढ़ जाने के कारण उसका पैर काटना पड़ा, लेकिन समय पर उपचार मिलने से उसकी जान सुरक्षित बचाई जा सकी।
गौरतलब है कि यह वही बंदर है, जो इससे पहले भी कई गायों और बछड़ों पर हमला कर चुका है। लगातार ऐसी घटनाएँ सामने आने से स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।
भटके पशु सुरक्षा फाउंडेशन डॉक्टर गीतिका ध्रुव, अभिषेक तिर्के और एन.के. मांझी का हृदय से धन्यवाद करता है, जिनकी मेहनत, तत्परता और संवेदना ने इस मासूम पिल्ले की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।