चाकू लहरा कर गुंडागर्दी करने वाले आरोपीको बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार
चोरी का आदतन अपराधी है आरोपी
बोधघाट थाना क्षेत्र का है मामला
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश, नाम आरोपी :- सोनू बघेल पिता नारायण बघेल उम्र 21 वर्ष गांधी नगर वार्ड, गंगामुंडा, जगदलपुर गंगामुंडा तालाब, चौपाटी के पास में धारदार बटन वाला चाकू दिखाकर आम लोगो को डरा धमका कर गुंडा गर्दी करने वाले युवक को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। थाना बोधघाट में मुखबिर सूचना मिला कि एक युवक बहादुरगुडा गंगामुंडा तालाब चौपाटी के पास वहां से आने जाने वाले लोगों को परेशान कर रहा है। थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया, जो टीम के द्वारा मौक़े में जाकर उक्त आरोपी को मौक़े में चाकू दिखाकर गुंडागर्दी करते पाए जाने से उसे आरोपी अभिरक्षा में लेकर उसके कब्जे से 01 नग धारदार बटनदार चाकू को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने से उसे गिरफ्तार कर आज दिनांक 05.12.25 न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी- निरीक्षक – लीलाधर राठौरउ. नि. – लोकेश्वर नागम. प्र.आर. – वर्षा साहूआरक्षक – थानेंद्र सिन्हा, मानकू कोर्राम, होरी लाल आर्मो, कामदेव दर्रो।