National News

DGCA ने आदेश वापस लिया, इंडिगो सहित सभी एयरलाइंस को राहत — हवाई सेवा बहाली की उम्मीद

नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट्स के रद होने और देरी से पूरे देश में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई एयरपोर्ट पर लंबी कतारें देखने को मिलीं और यात्री घंटों से उड़ानों का इंतजार करते रहे। इसी बीच, यात्रियों के लिए राहत भरी खबर आई है।

DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने फ्लाइट क्रू के लिए लागू किए गए अपने नए दिशानिर्देश वापस ले लिए हैं। आदेश वापसी के बाद अब हवाई सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य होने की संभावना है।

🔹 DGCA ने क्या कहा?

नोटिस में DGCA ने स्पष्ट किया—
“कई फ्लाइट्स के परिचालन में आ रही बाधाओं और एयरलाइंस से मिले आवेदन को देखते हुए ‘साप्ताहिक अवकाश’ से जुड़े फैसले को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है।”

🔹 क्यों बिगड़ा था फ्लाइट संचालन?

  • DGCA ने हाल ही में एयरलाइंस को निर्देश दिया था कि पायलट और क्रू को सप्ताह में अधिक आराम समय दिया जाए।
  • नाइट शिफ्ट में भी बदलाव किया गया—जहाँ पहले 6 दिन नाइट ड्यूटी होती थी, उसे घटाकर 2 दिन कर दिया गया।
  • अचानक हुए बदलाव के चलते कई क्रू मेंबर्स समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुँच पाए, जिसके कारण फ्लाइट शेड्यूल गड़बड़ा गया और कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

DGCA के आदेश के वापस लेने के बाद अब एयरलाइंस ने राहत महसूस की है और उम्मीद है कि फ्लाइट संचालन जल्द ही सामान्य हो जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *