National News

गुजरात ATS ने जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, सेना के पूर्व सूबेदार सहित दो गिरफ्तार

गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने पाकिस्तान को गोपनीय जानकारी भेजने वाले एक जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। एजेंसी ने एक पूर्व सूबेदार और एक महिला को गिरफ्त में लिया है। दोनों पर पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को संवेदनशील सैन्य जानकारी भेजने का आरोप है।

एटीएस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी एके सिंह, गोवा निवासी और सेना में सूबेदार पद पर रह चुके हैं। दूसरी आरोपी रशमनी पाल दमन की रहने वाली है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों लगातार पाकिस्तान स्थित व्यक्तियों से संपर्क में थे और उन्हें गोपनीय सूचनाएं साझा करते थे।

इससे पहले भी गुजरात एटीएस ने मई 2025 में सीमा क्षेत्र से एक पाकिस्तानी जासूस को पकड़ा था। आरोपी सिद्देवसिंह गोहिल पर आईएसआई को संवेदनशील सूचनाएं भेजने का आरोप था। एटीएस के अनुसार, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान उसने सीमावर्ती इलाकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण इनपुट पाकिस्तान भेजे, जिनमें से कई व्हाट्सऐप के जरिए साझा किए गए थे।

नए खुलासे के बाद एटीएस जासूसी नेटवर्क के और कनेक्शनों की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *