अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर NIA का बड़ा एक्शन, हरियाणा से बिहार तक 22 ठिकानों पर छापेमारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ देशभर में बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने हरियाणा से लेकर बिहार तक 22 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और डिजिटल सबूतों की तलाश की।
पीटीआई सूत्रों के अनुसार, एनआईए उत्तर प्रदेश से बिहार के विभिन्न जिलों में तस्करी के जरिए भेजे गए हथियारों के मामले की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि यह नेटवर्क कई राज्यों में सक्रिय है और लंबे समय से अवैध हथियारों की सप्लाई करता रहा है।
छापेमारी के दौरान एजेंसी ने संदिग्ध लोगों के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाकर उनके कनेक्शन और सप्लाई चैन की जानकारी जुटाई। मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं