Chhattisgarh

अंबिकापुर: अमेरा कोल खदान विस्तार को लेकर हिंसक प्रदर्शन, 40 पुलिसकर्मी घायल; हालात तनावपूर्ण

सरगुजा जिले में अमेरा कोल खदान के विस्तार को लेकर बुधवार को स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई। ग्राम परसोडी कला के सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडे, गुलेल और कुल्हाड़ी लेकर विरोध प्रदर्शन में उतर आए और पुलिस बल पर हमला कर दिया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पथराव भी किया, जिसमें 40 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

जवाबी कार्रवाई में दर्जनभर ग्रामीण घायल
भीड़ के उग्र रूप को देखते हुए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और आँसू गैस के गोले दागे। कार्रवाई में लगभग एक दर्जन ग्रामीणों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच लगातार झड़प से इलाके में तनाव और बढ़ गया है।

अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया
अंबिकापुर से अतिरिक्त पुलिस बल को तुरंत मौके पर रवाना किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। हालात पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

ग्रामीणों का आरोप: बिना भूमि अधिग्रहण के खदान का विस्तार
ग्रामीणों का कहना है कि अमेरा खदान प्रबंधन बिना भूमि अधिग्रहण किए खदान का विस्तार कर रहा है, जिसके कारण वे विरोध करने को मजबूर हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिस बल अभी भी क्षेत्र में मौजूद हैं और परिस्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है।

स्थिति फिलहाल तनावपूर्ण बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *