Chhattisgarh, City News, State News

दुबे उमरगांव व बड़े जिराखाल (बकावंड) में समाधान शिविर आयोजित

बस्तर जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर आयोजित दुबे उमरगांव और बड़े जिराखाल में हुआ आयोजन, सांसद महेश कश्यप और जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप हुए शामिल

न्यूज़ बस्तर की आवाज @जगदलपुर, 09 मई 2025
सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत बस्तर जिले के विभिन्न विकासखंडों में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इसी कड़ी में शुक्रवार को विकासखंड बस्तर के ग्राम दुबे उमरगांव और बकावंड विकासखंड के ग्राम बड़े जिराखाल में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।

दुबे उमरगांव में 12 पंचायतों की भागीदारी
बस्तर विकासखंड के दुबे उमरगांव में आयोजित शिविर में कुल 12 ग्राम पंचायतों — तारागांव, मुंजला, फाफनी, देवड़ा, सोनारपाल, चपका, खोरखोसा, दुबे उमरगांव, गुफनी, बालेंगा, उसरी और टिकनपाल — को शामिल किया गया। इस शिविर में कुल 5219 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5215 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्राप्त हुए।

बड़े जिराखाल शिविर में 16 पंचायतों की सहभागिता
बकावंड विकासखंड के बड़े जिराखाल में आयोजित शिविर में कुल 16 पंचायतों — बड़े जिराखाल, मोहलई, लावागांव, चारगांव, तारेका, गारेंगा, टेंपल कोमार, वनकोमार, मरेठा, छोटे जिराखाल, डीमरापाल, सतोषा, चिखलपदर, जैबेल, पोलेबेड़ा और फरसरा — ने भाग लिया। यहां कुल 2763 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2059 का निराकरण किया गया जबकि 37 आवेदन लंबित रहे। यहां भी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को सबसे अधिक आवेदन मिले।

सांसद महेश कश्यप और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप रहे उपस्थित
बड़े जिराखाल में आयोजित शिविर में बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने उपस्थित होकर कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से सरकार लोगों की समस्याएं सुन रही है और त्वरित समाधान कर रही है। उन्होंने क्षेत्र में फ्लोराइडयुक्त पानी की समस्या की ओर ध्यान दिलाते हुए कोसरटेडा बांध से जल आपूर्ति की मांग की।

दुबे उमरगांव में जिला पंचायत अध्यक्ष का संबोधन
वहीं, दुबे उमरगांव में आयोजित शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने कहा कि यह सरकार की एक सराहनीय पहल है, जिससे आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर मिल रहा है। उन्होंने लोगों से इस शिविर का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की।

विभागीय अधिकारियों की सक्रिय भूमिका
दोनों शिविरों में विभागीय अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर जानकारी साझा की गई। साथ ही विभागीय योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र एवं सामग्रियों का वितरण भी किया गया। इन आयोजनों में जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री ऋषिकेश तिवारी, जनपद सीईओ सहित विभिन्न जिला एवं विकासखंड अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *