Government Schemes, News

24 घंटे में इस राज्य के मुख्यमंत्री ने 10 जिलों में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलनों में की शिरकत

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कस्बे के विकासखंड परिसर में विकास क्षेत्र के 40 जोड़ों ने एक-दूसरे के साथ जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाईं और सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने सभी नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किए।

मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने इस अवसर पर कहा कि सरकार की यह पहल बेटियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जिस तरह एक पिता अपनी बेटी का कन्यादान करता है, उसी भाव से यह योजना समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही है। उन्होंने कहा कि दहेज जैसी सामाजिक कुरीति के कारण होने वाली घटनाओं में इस योजना के माध्यम से काफी हद तक कमी आई है और यह बेटियों के सम्मानजनक विवाह के लिए एक सशक्त माध्यम बन रही है।

समारोह का आयोजन खंड विकास अधिकारी के अथक प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन विकासखंड लिपिक अरविंद बाजपेई द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण नारायण चौधरी, विनायकपुर की प्रधान, टोडरपुर के प्रधान प्रतिनिधि अवध नेता समेत बड़ी संख्या में प्रधानगण, वर-वधु के परिजन और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *