जिले मे एक और नया कारनामा पटवारी की मनमानी खड़ी फसल रकबा को किया निरंक
गरियाबंद /देवभोग–सरकार के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गया है ऐसे समय तहसील क्षेत्र देवभोग के पटवारी हल्का 23 के राजस्व ग्राम केंदूवन के 40 से अधिक किसान राजस्व विभाग के मनमानी का शिकार हो गये है फसल कटाई के बाद भी अपना धान नहीं बेच पा रहे किसान को अब दफ्तर और पटवारी का चक्कर काटना पड़ रहा है क्योंकि राजस्व विभाग ने ना मुनादी कराया और ना ही किसान,ग्राम पटेल और कोटवार के मौजूदगी में फसल का गिरदावरी कराया।40 में से बीस किसान ऐसे हैं जिनका राजस्व विभाग द्वारा जारी गिरदावरी रिपोर्ट में निरंक बताया गया है इधर उपार्जन केन्द्र में भी धान खरीदी उसी रिपोर्ट के आधार पर हो रही है जबकि उस रकबे में किसान ने फसल बोया था और अच्छी पैदावार भी हुयी है,ऐसे में किसान को अपने फसल रकबे ठीक कराने पटवारी और दफ्तर का चक्कर काटना पड़ रहा है ले दे कर सुधार तो हो रहा है पर इस काम को कराने उन्हें 15 सौ से 2 हजार खर्च करना पड़ रहा है।