Sports News

पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन ने सोफी शाइन के साथ सगाई की, फरवरी में हो सकती है शादी

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व ओपनर शिखर धवन ने सोमवार को अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सगाई की घोषणा की। धवन ने यह जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी।

धवन और सोफी पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में थे और मई 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। दोनों को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी मैच के दौरान साथ देखा गया था। इसके अलावा वे एक मीडिया कॉन्क्लेव में भी नजर आए थे, जहां धवन ने इशारों में दोबारा प्यार मिलने की बात कही थी।

धवन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मुस्कान से लेकर सपनों तक, सब कुछ साझा करते हुए। हमारी सगाई के लिए मिले प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं। हम हमेशा के लिए एक-दूसरे का साथ चुन रहे हैं।

सोफी शाइन का प्रोफाइल
सोफी आयरलैंड की रहने वाली हैं और यूएई में नौकरी के दौरान धवन से मिली थीं। उनका लिंक्डइन प्रोफाइल बताता है कि वे अमेरिका की फाइनेंशियल सर्विस कंपनी नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट (प्रोडक्ट कंसल्टेंट) के पद पर कार्यरत रही हैं। उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, आयरलैंड से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में पढ़ाई की है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की मुलाकात यूएई में हुई थी और उनकी शादी फरवरी 2026 में होने की संभावना है।

धवन के व्यक्तिगत जीवन और तलाक का दौर
धवन ने पहले अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी से अक्टूबर 2023 में तलाक लिया था। दोनों की शादी 2011 में हुई थी और यह रिश्ता करीब 11 साल चला। आयशा की दो बेटियां हैं और उनके साथ धवन का एक बेटा जोरावर है। तलाक के दौरान दिल्ली की अदालत ने कहा था कि धवन को मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी और उन्हें अपने इकलौते बेटे से लंबे समय तक दूर रखा गया।

आयशा मूलत: ऑस्ट्रेलियन नागरिक हैं, लेकिन उनका जन्म भारत में हुआ। वे किक बॉक्सर हैं और नेशनल व इंटरनेशनल इवेंट में हिस्सा ले चुकी हैं।

क्रिकेट करियर
शिखर धवन ने 2010 में टी-20 और 2011 में वनडे डेब्यू किया। वे 2022 तक टीम इंडिया के लिए 167 वनडे, 68 टी-20 और 34 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसमें 24 शतक और 55 फिफ्टी शामिल हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में भी खेला है।

धवन और सोफी की सगाई से उनके फैंस और क्रिकेट जगत में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *